हम, बिहार के नागरिक, राज्य सरकार से आग्रह करते हैं कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पात्र बेरोज़गार युवाओं के लिए मासिक बेरोज़गारी सहायता (भत्ता) की व्यवस्था की जाए तथा सभी सरकारी विभागों में रिक्त पदों के लिए वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी किया जाए।
साथ ही, प्रत्येक सरकारी भर्ती को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से पूरा किया जाए, लंबे समय से रिक्त सभी सरकारी पदों पर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए तथा युवाओं के रोजगार और भविष्य से जुड़े प्रत्येक निर्णय में जवाबदेही एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।
आइए, बिहार के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और सम्मानजनक रोजगार के लिए इस जन-याचिका का समर्थन करें।
Stand for Bihar Initiative
“हमारा बिहार, हमारी ज़िम्मेदारी।”